विवो के नए फ़ोन Vivo Y6a की कीमत मात्र 28 हज़ार रुपया रखा गया है. हालंकि अभी ये स्मार्टफ़ोन भारत में लांच नहीं हुई है. सिर्फ चाइना में लांच हुई है. वहां इस फ़ोन की कीमत CNY 1,999 है. भारतीये रूपये में यह 28,000 के आसपास होती है. यह Vivo Y सीरीज का सबसे लेटेस्ट फ़ोन है.

इससे पहले vivo Y39 बीते मार्च में लांच हुई थी. इस फ़ोन की कीमत लगभग 21,000 थी. लेकिन ये Vivo Y6a एक एडवांस फ़ोन है. यह एक 5G फ़ोन है. यह Dual-band Wi-Fi के साथ आता है. इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर साइड में दिया गया है. साथ ही लॉक और अनलॉक के लिए फेस लॉक दिया गया है. इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. यह Vivo Y6a कुल तीन कलर में उपलब्ध है Galaxy Silver, Obsidian Black, Phoenix Welcomes Gold.

वर्तमान में इस फ़ोन में सिर्फ एक ही वैरिएंट लांच हुआ है. वो वैरिएंट है 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज. इसका डिस्प्ले 6.75-इंच HD+ LCD है और इसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल का है. रियर कैमरा इसमें 50 मेगापिक्सेल का है वहीँ फ्रंट कैमरा 8 MP का है. इसमें ऑपरेशन सिस्टम Android 16 OriginOS 6 दिए गये है. यह फ़ोन अभी भारत में लांच नहीं हुई है. लेकिन जल्दी ही लांच होने की उम्मीद है.

इस Vivo Y6a फ़ोन के साथ अब विवो 7200mAh के बैटरी फ़ोन वाले सेगमेंट में भी शामिल हो गया है. यह फ़ोन विडियो गेम खेले वालो और विडियो स्ट्रीमिंग देखने वालों को काफी पसंद आ रहा है. इसके कोई दो राय नहीं है की इसमें कैमरा क्वालिटी कम रखी गई है. लेकिन बैटरी 7200mAh को अच्छा बनाया गया है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...