1 जुलाई से कई सेविंग स्कीम के ब्याज दर में बदलाव की उम्मीद है. बता दें की वित्त मंत्रालय से यह जानकारी मिल रही है की अगले तिमाही के लिए सभी छोटे सेविंग स्कीम और बड़े बचत स्कीम की ब्याज दर पुराने वाले की रखे जायेंगे. इस लेख में बारी बारी से सबको समझेंगे.
देश में दो ही ऐसे बचत योजना है जिसमे सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. वो दोनों है सुकन्या समृद्धि योजना और दूसरा है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम. दोनों पर ही कुल 8.2% का सालाना ब्याज मिलता है. तीसरे नंबर पर आता है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट. इसपर कुल 7.7% का ब्याज मिलता है. उसके बाद पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम और फिर पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड बचत स्कीम आता है.
सुकन्या समृद्धि योजना में फिर से 8.2% ब्याज दर को कंटिन्यू किया है. यह योजना बेटियों के अच्छे भविष्य के लिए लांच की गई थी. इसके तहत 10 वर्ष तक के बेटियों को बचत योजना में खाता खुल सकता है. इसकी अधिकतम आयु 21 वर्ष रखी गई है. इसके तरह न्यूनतम डिपाजिट 250 सालाना हो सकता है वहीँ अधिकतम 1.5 लाख तक हो सकता है.
फिर आते है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम. इसके कुल 8.2% ब्याज दर है. ये बचत स्कीम सिर्फ 60 वर्ष से ज्यादा वाले सीनियर सिटीजन केलिए लांच किया गया है. इसके तरह बुजुर्गो को बचत और आमदनी की सुविधा होती है. इसके अलावा पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट और किसान विकास पत्र जैसे छोटे बचत योजना है. आपको बता दें की ये सभी बचत स्कीम उन लोगो के लिए सबसे अच्छा माना जाता है जिनमे जोखिम लेने की क्षमता कम होती है. पोस्ट ऑफिस में भी कई अच्छे अच्छे स्कीम चल रही है.