दोस्तों एक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन बिहार से मंगलुरु के लिए चलेगी. जो झारखंड के विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी. जमशेदपुर समेत यह ट्रेन मंगलुरु से अपनी यात्रा शुरू करके ओडिशा और झारखंड के माध्यम से बिहार के बरौनी तक जाएगी. बता दे कि रेलवे ने इस मामले में अधिसूचना जारी की है.

वही आपको बता दे कि मंगलुरु सेंट्रल से बरौनी तक यात्रा के लिए ट्रेन नंबर (06093) मंगलुरु सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन हर रविवार को दोपहर 2.15 बजे से चलेगी. साथ ही इसकी वापसी यात्रा के दौरान ट्रेन नंबर (06094) बरौनी-मंगलुरु सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को रात 11.45 बजे बरौनी से रवाना होगी.

साथ ही आपको बता दे कि बरौनी-मंगलुरु सेंट्रल समर स्पेशल ट्रेन में 08 स्लीपर क्लास और 08 सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे. वही कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, तिरूर, वडकारा, शोरनूर जंक्शन, पलक्कड़ जंक्शन, तिरुप्पुर, इरोड जंक्शन, सेलम जंक्शन, कोयंबटूर जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, कटपडी जंक्शन, गुडूर जंक्शन, नेल्लोर,पेरम्बूर, ओंगोल, एलुरु जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन के साथ

ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, विजयनगरम जंक्शन, दुव्वाडा, बोब्बिली जंक्शन, रायगडा, मुनिगुडा, टिटलागढ़ जंक्शन, पार्वतीपुरम, संबलपुर जंक्शन, राउरकेला जंक्शन, हटिया, झारसुगुडा जंक्शन, रांची जंक्शन, मुरी जंक्शन, धनबाद जंक्शन, बराकर, चित्तरंजन, बोकारो स्टील सिटी ,मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा और किउल जंक्शन जैसे 41 रेलवे स्टेशनों पर यह ट्रेन ठहरेगी.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...