China’s 3C Certification Database पर Redmi की एक और फ़ोन लिस्ट हुई है. यह फ़ोन है Redmi Note 17 Pro. उस लस्ट से जानकारी मिली है की यह स्मार्टफ़ोन 67W का एक फ़ास्ट चार्ज के साथ आएगी. हालाँकि अभी तक कुछ ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लगी है. यह Note 17 सीरीज की फ़ोन है. लेकिन यह फ़ोन कब लांच होगी इसी अभी कोई जानकारी नहीं है.
मिली जानकारी के अनुसार इस 17 सीरीज में कुल तीन वैरिएंट होने की उम्मीद है. पहला Redmi Note 17 दूसरा Redmi Note 17 Pro और तीसरा Redmi Note 17 Pro Max है. एक अनुमान के मुताबिक यह स्मार्टफ़ोन चीन में आगे वाले जुलाई के अंत तक लांच हो सकती है.लेकिन भारत में कब आएगी इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. हालाँकि कोई तक कोई भी पुख्ता जानकारी है सभी इधर उधर से मिल रही है.
जाहिर है इसमें Redmi काफी शानदार फीचर देने वाली है. अनुमान यह लगाया जा रहा है की इसमें Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है. इसमें डिस्प्ले OLED होगा साथ ही 1.5K का रेसोल्यूशन होगा. 3C certification database के अनुसार इस Redmi Note 17 Pro का मॉडल नंबर 2607DRA18C होगा. फ़ोन के साथ 67W fast charger मिलेगा चार्जर का मॉडल नंबर MDY-15-EQ है. इस चार्जर की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह Redmi Note 15 से ज्यादा फ़ास्ट होगी क्योकि Note15 में 45W का चार्जर मिलता है. कैमरा में रियर कैमरा 50MP की हो सकती है. बैटरी कैपेसिटी 9000mAh की हो सकती है. बैटरी के बारे में सिर्फ अनुमान लगाया गया है. कन्फर्म कुछ भी नहीं है.
Redmi Note 17 Pro की कीमत की भी जानकारी नहीं है लेकिन Note15 की कीमत 29,999 है तो मेरे हिसाब से नए वाले 17 सीरीज की कीमत भी 30,000 के आसपास ही शुरू हो सकती है. जुलाई के किसी भी वक्त यह फ़ोन लांच हो सकती है.