जैसा की आपको पता है की पुरे दुनिया में अभी इंधन को लेकर खूब मारामारी चल रही है. दरअसल हुआ कुछ यूँ है की अमेरिका और ईरान में युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हालाँकि अभी सीजफायर हुआ है लेकिन अभी भी दोनों के बीच तनाव बना हुआ है. ऐसे में ईरान के स्ट्रेट ऑफ़ होरमुज़ से आने वाले सभी तेल और गैस बाधित हो रहा है.

यही कारण है की देश में तेल और गैस की कमी हो रही है. LPG गैस की बुकिंग भी काफी कठिनाई से हो रही है. लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाये जा रहे है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ने हाल ही कुछ ऐसा लांच कर दिया है जिससे इंधन के लिए दुसरे देशो पर निर्भरता कम हो सकती है. जी हाँ मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है की जल्दी ही देश में एक ऐसा खाना बनाने वाला चूल्हा लांच होगा जिसमे कोई LPG या LNG की जरुरत नहीं होगी. यह चूल्हा इथेनोल से चलेगी.

उनका मानना है की पानी में मात्र 7% इथेनोल मिलकर उसे इंधन के तरह इस्तेमाल किया जायेगा. मतलब यह की पानी में मात्र 7% एथेनोल मिलाइए और खाना बनाइये. इसे मत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल स्टोव कहा है. यह इसलिए भी जरुरी है क्योकि इथेनोल देश में बनता है. एथेनोल का सबसे बड़ा रॉ मटेरियल गन्ना और कृषि अवशेष है. हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है तो यहाँ एथेनोल की कोई कमी नहीं होने वाली है. इसके लिए अरब देश या फिर रूस पर इंधन और गैस के लिए निर्भर नहीं रहना होगा साथ ही यह LPG और LNG की तुलना में सस्ता भी होगा. अगर हम एथेनोल वाले स्टोव की बात करे तो यह स्टोव भी काफी सस्ता होगा. LPG के तुलना में यह ज्यादा सुरक्षित भी होगा. हालाँकि अभी बाज़ार में ऐसी कोई स्टॉप नहीं देखि गई है लेकिन उम्मीद की जा रही यह जल्दी ही घर घर उपलब्ध होगा.

उधर अमेरिका और ईरान और इजराइल में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. ईरान अधिकृत स्ट्रेट ऑफ़ होरमुज़ पर नकाबदी जारी है. बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश जारी है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...