दिल्ली से राजस्थान के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए अब तेज तर्रार रैपिड रेल शुरू की जाएगी. यह RRTS रैपिड रेल दिल्ली से अलवर तक चलेगी. सबसे यह जान लीजिये की RRTS ( Regional Rapid Transit System ) देश का एक सिस्टम हो जो शहरो के बीच रैपिड रेल सेवा मुहैया कराती है. देश का पहला RRTS दिल्ली और मेरठ के बीच चालू हो चुकी है. वर्तमान के दिल्ली से मेरठ पहुचने यह ट्रेन मात्र 1 घंटे का समय लेती है.

अब दूसरी रैपिड रेल दिल्ली से अलवर के बीच बनाई जा रही है. यह 164 किलोमीटर लम्बी कॉरिडोर होगी. लगभग 104 मिनट में दिल्ली से अलवर की यात्रा हो सकेगी. जहाँ वर्तमान में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग जाता है. वहीँ मात्र डेढ़ घंटे के आसपास में लोग दिल्ली से अलवर जा सकेंगे. इस ट्रेन की स्पीड एवरेज 100 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से होती है वहीँ अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे है. यह एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है. यह ट्रेन दिल्ली और अलवर के बीच कई प्रमुख स्टेशन को कनेक्ट करेगी. उदाहरण के तौर पर दिल्ली से चलने के बाद गुरुग्राम , रेवाड़ी जैसे शहर आना जाना भी आसान हो जायेगा.

इस कॉरिडोर पर लगभग 22 स्टेशन बनाये जायेंगे. इसके निम्नलिखित स्टेशन होंगे सराय काले खान, हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, सराय काले खान आईएसबीटी, आईएनए, मुनिरका, दिल्ली एयरोसिटी, साइबर सिटी, गुरुग्राम सेक्टर-17, राजीव चौक गुरुग्राम, खेड़की दौला, आईएमटी मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धरुहेड़ा, एमबीआईआर, रेवाड़ी, बवाल, एसएनबी बॉर्डर, शाहजहांपुर, नीमराना, बहरोड़, सोतनाला, खैरथल, अलवर. इस रूट पर ज्यादातर स्टेशन एलिवेटेड होंगे लेकिन 3-4 स्टेशन अंडरग्राउंड हो सकते है. इसकी कनेक्टिविटी भी कई नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे से होगी.

दिल्ली से मेरठ वाली RRTS रैपिड रेल नमो भारत सफलतापूर्वक चल रही है. दिल्ली के न्यू अशोक नगर से चलाई जा रही है. इसमें कुल 11 स्टेशन है. यह रूट गाजियाबाद होते हुए है. इसकी कंस्ट्रक्शन वर्ष 2019 में चालू हुई थी लेकिन अब कुल 5 वर्ष बाद इसको पूरी तरह से चालू कर दिया गया है. वैसे तो देश में एक और नमो भारत चल रही है और वो है बिहार के जयनगर से पटना के बीच. लकिन बिहार वाली नमो भारत ट्रेन के लिए अलग से ट्रैक नहीं बनाई गई है. जबकि दिल्ली मेरठ वाली केलिए अलग से ट्रैक पटरी और कॉरिडोर रूट का निर्माण किया गया हिया.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...