Hero Splendor Plus Xtec के ड्रम वैरिएंट की कीमत है 81,083 और डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत है 84,126. यह प्राइस एक एक्स शोरूम है और दिल्ली का प्राइस है. दुसरे शहरों में प्राइस अलग-अलग हो सकती है. दोनों ही वैरिएंट डिस्क और ड्रम की अलग अलग फीचर उपलब्ध है.
यह बाइक Honda Shine 100 और Bajaj Platina 110 को तगड़ी टक्कर दे रही है. इन तीनो में अगर कीमत की बात करे तो शाइन 100 की एक्स शोरूम कीमत 65,717 और प्लेटिना की एक्स शो रूम कीमत 73,127 है. इंजन में Xtec के पास 97.2 cc का इंजन है वहीँ प्लेटिना की इंजन 115.45 cc और शाइन 110 की इंजन 98.98 cc है.
चलिए सबसे पहले यह जानते है की यह बाइक हीरो स्प्लेंडर के किस सेगमेंट में आती हो तो बता दें की यह स्प्लेंडर प्लस और Xtec 2.0 के बीच का वैरिएंट है. यह एक सिंगल सिलिंडर बाइक है. इसमें 4 गियर होंते है. यह बाइक रोजाना चलाने वालों के लिए काफी शानदार माना जा रहा है. चलाने में यह बाइक Hero Splendor Plus Xtec काफी हल्का इसलिए लगता है क्योकि इसका क्लच और गियर सिस्टम काफी आसान है. हालाँकि प्लेटिना 110 और शाइन 100 भी काफी इजी टू राइड है. इसलिय तो तीनो बाइक में काफी कम्पटीशन हो रही है. अगर हम डिस्क और ड्रम में से एक चुनने के बारे में बोले तो लोग ज्यादातर डिस्क ब्रेक चुनते है. सबसे खास बात यह है की इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते है. बुकिंग कम्पलीट करने के लिए आपको थोडा सा बुकिंग अमाउंट देना हो सकता है.
सभी फीचर की बात करे तो स्प्लेंडर प्लस Xtec की माइलेज भी काफी अच्छी है. नए में यह बाइक 70 का माइलेज दे रहा है. जिनको 100 cc के आसपास की बाइक चाहिए वो इस बाइक को ले सकते है. एथेनोल में यह बाइक E20 मतलब पेट्रोल में 20% एथेनोल के मिश्रण को सपोर्ट करता है. इसमें दोनों तरह का किक और सेल्फ स्टार्ट दिया गया है. आगे का हेड लाइट हेलोजेन है LED नहीं है. इस बाइक की ओनरोड प्राइस 95,991 हो जाती है. इसमें इसमें RTO और इंसुरेन्स जोड़ा गया है.