Hero Passion Plus के इससे पहले दो वैरिएंट थे. पहला Drum Brake – OBD 2B और दूसरा Passion Plus Million Edition लेकिन अब एक और वैरिएंट लांच कर दिया गया है. वो वैरिएंट है डिस्क ब्रेक वाली. इससे पहले इसमें सिर्फ ड्रम ब्रेक आती थी. लेकिन अब यह Passion प्लस डिस्क ब्रेक में भी आने लगी है.
इस Hero Passion Plus Disk वाली की कीमत 84,128 रखी गई है. यह प्राइस Million Edition से लगभग 4,000 रुपया अधिक है. तीनो ही एडिशन वाले बाइक में एलाय व्हील दिए जायेंगे. जानकारी में मुताबिक यह बाइक अब फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ उपलब्ध होगी. हीरो की यह बाइक एक सुपर हिट बाइक है. कंपनी लगभग 70 kmpl का माइलेज का दावा करती है.
कुल तीन बाइक है हीरो कंपनी में जिसे लोग आँख बंद करके खरीद लेते है पहला Hero Splendor दूसरा Hero ग्लैमर और तीसरा यही हीरो Passion. भारत में लोगो को यह पहली पसंद है.
इस बाइक में 97.2cc का सिंगल सिलिंडर लगा हुआ है. इसमें कई मॉडर्न फीचर दिए गए है जैसे ब्लूटूथ , कॉल अलर्ट , SMS अलर्ट, USB चार्जिंग , इंधन ख़त्म होने वाला इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर जैसे और भी सभी आधुनिक फीचर उपलब्ध है. ये कुल 4 रंग में आ रही है Heavy Grey, Nexus Blue, Dark Industrial Grey, Pearl Red. पहले के मुकाबले यह बाइक नए फ्रेश लुक में आ रही है. आगे बॉडी पर नए स्टीकर और ग्राफ़िक्स जोड़े गए है. अब Hero Passion+ Disc ब्रेक के आ जाने से पहले की तुलना में यह बेहतर ब्रकिंग सिस्टम उपलब्ध करवाएगा.
पहले डिस्क ब्रेक न होने से जिन लोगो को डिस्क ब्रेक वाली पसंद थी वो इस बाइक को नहीं ले पाते थे लेकिन अब उनके लिए एक अच्छा विकल्प उपलब्ध हो गया है. यह अब कम बजट में आधुनिक फीचर और 100cc और डिस्क ब्रेक वाला बाइक बन गया है.