Bajaj Freedom 125 CNG भारत की पहली CNG बाइक की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. बजाज की यह बाइक भारत की पहली CNG बाइक है. इस बाइक में 125cc का सामान्य इंजन लगा हुआ है. पेट्रोल के मुकाबले यह बाइक इंधन खर्च में काफी सस्ता होगी. क्योकि पेट्रोल महँगी है और उसके बनिस्पत CNG सस्ता है. हालाँकि की यह पहली लांच है तो अब देखना यह है की यह बाइक लोगो को कितनी पसंद आती है.
जो व्यक्ति इस CNG बाइक को खरीदना चाहते है उनको पहले इसे प्री बुकिंग करवानी होगी. उसके लिए सबसे पहले Bajaj Auto के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है उसके बाद इस Bajaj Freedom 125 CNG के 3 वैरिएंट में से किसी एक को सेलेक्ट करना है. फिर अपने नजदीकी डीलर को चुनना है. वहां पर सभी जरुरी जानकारी को फिल करके फॉर्म को सबमिट कर देना है. अंत में 1,999 रुपया का एडवांस पेमेंट भी करना है. यह एक बुकिंग अमाउंट होगा. यह 1,999 अमाउंट एक रिफंडेबल चार्ज है. बाइक नहीं मिलने और नहीं लेने पर यह अमाउंट वापस हो सकती है.
Bajaj Freedom 125 CNG इस बाइक के बारे में और जानकारी दे दें की शुरुआत में इस बाइक के 3 वैरिएंट उपलब्ध है जिसमे Freedom 125 NG04 Drum, Freedom 125 NG04 Drum LED और Freedom 125 NG04 Disc LED शामिल है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 91,566 रुपया है और टॉप मॉडल की कीमत 1,11,604 रुपया है. CNG के हिसाब से इसकी माइलेज भी 65 किलोमीटर प्रति किलो CNG रखा गया है. यह डिस्क और ड्रम ब्रेक दोनों में उपलब्ध है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह है की यह CNG और पेट्रोल दोनों ईंधन पर चल सकती है. इस बाइक की अधिकतम स्पीड 93 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. यह स्पीड पुराने पेट्रोल ट्रेडिशनल बाइक की तुलना में काफी कम है. इसलिए अब इस बात पर पूरा शंशय लगा हुआ है की यह बाइक लोगो को पसंद आएगी की नहीं. जो भी हो लेकिन यह एक स्मूथ ड्राइव का वादा तो करती है. सबसे लो मॉडल में आगे का हेडलाइट हैलोजन वाला मिलेगा और बाकि दोनों मॉडल में LED वाला हेडलाइट मिलेगा.