वर्तमान में बिहार के मानसी और सहरसा के बीच सिंगल ट्रैक चलती है. सिंगल रेल लाइन होने से अक्सर ट्रेन को रुक रुक कर जाना होता है. पहले एक ट्रेन चलती है वो पुरे ट्रैक पर क्रॉस कर जाती है फिर दूसरी ट्रेन चलती है. ऐसे में हमेशा एक ट्रेन को इंतजार करना होता है. लोगो का अधिक समय बर्बाद होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योकि इस रेल रूट पर रेल लाइन डबल किया जायेगा.
बता दें की इस मानसी से सहरसा रेल लाइन डबलिंग की लम्बाई कुल 44 किलोमीटर होगी. साथ ही इसमें निर्माण में कुल 499 करोड़ का खर्च आने वाला है. बीते दिन रेल ने इसकी मंजूरी दे दी है. बता दें की इस रूट पर एक लम्बे समय से रेल लाइन डबल करने की मांग चल रही थी. अब मानसी से सहरसा जाने में यात्रियों को ज्यादा समय नहीं लगेगा. इससे माल ढुलाई भी काफी तेज होगी. गेहू मक्का समेत चीनी जैसे खाद्य पदार्थ के आवाजाही में काफी सहूलियत होगी. इस रेल लाइन डबलिंग का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुगम बनाना है. जानकारी के लिए आपको बता दें की इस रेल मार्ग से रोजाना कुल 24 ट्रेन गुजरती है. सभी ट्रेन एकल ट्रेन से आती जाती है लेकिन अब दोनों तरफ से जाने से समय की बर्बादी कम होगी. रिपोर्ट के मुताबिक रेल लाइन डबल हो जाने से 1.764 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई हो सकती है. इस रेल लाइन से क्षत्रिये अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.