देश में भूजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजना चलाई जा रही है. देश के कई राज्यों में नहर बनाने की योजना चल रही है इसमें पंजाब सबसे ज्यादा अग्रणी है. पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य रहा है. वर्तमान में पंजाब में 14,000 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन से नहर का पानी पहुचाया जा रहा है. अब इसके आगे 7,000 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन और बिछाने की योजना बना ली गई है.

इस नए योजना के तहत पंजाब के हर खेत में नहर का पानी मिलेगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए पाइपलाइन की घोषणा कर दी है. इसी घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धि को भी गिनवाया. उन्होंने कहा की पंजाब सरकार ने यहाँ के लोगो को बिलकुल मुफ्त बिजली दी है. साथ ही 68,000 से ज्यादा युवाओ को शानदार सरकारी नौकरी दी है. अगर यह नहर पाइपलाइन योजना तय समय पर पूरी हो जाती है तो यह भी पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी. क्योकि इससे भूजल का संचय हो सकेगा.

इससे कई फायेदे है. नहर आधारित सिचाई से किसान की लागत भी कम आती है. जमीन के अन्दर वाटर लेवल बना रहता है. नहर के पानी का बेहतर प्रबंधन होता है. मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले 4 वर्षों में 14,000 किलोमीटर नए पानी का नहर पाइपलाइन बिछाए जा चुके है. इसके जरिये करीब 80% खेतों में नहर का पानी पहुच रहा है. वाटर रिचार्ज पॉइंट भी बनाये जा रहे है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...