Tata Sierra EV: पहले ही दिन 70 हज़ार की बुकिंग करने वाले टाटा सिएरा अब अपना इलेक्ट्रिक वर्शन भी लांच कर दी. इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में यह कार अब एक लम्बी दुरी के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जा रही है.

सबसे पहले यह जान लेते है की इस Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत मात्र 18.79 लाख रखी गई है. इस कॉम्पैक्ट SUV कार की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. आगामी 15 जुलाई से इस कार की डिलीवरी शुरू हो जाएगी. अच्छी ड्राइविंग रेंज और फ़ास्ट चार्जिंग के कारण लोगो में इस कार को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है. एक बार चार्ज होने पर इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 665 किलोमीटर तक होगी. कई फीचर भी इसके काफी अच्छे है जैसे यह व्हीकल तो व्हीकल चार्ज हो सकते है. मात्र 15 मिनट के चार्ज पर आप लगभग 250 किलोमीटर तक जा सकते है.

यह कार कुल 16 वैरिएंट में लांच हुई है. सबसे बेस मॉडल Sierra EV Pure की कीमत 18.79 लाख से शुरू हो जाती है. टॉप मॉडल Sierra EV Empowered A की कीमत 26.48 लाख तक है. टॉप मॉडल और बेस मॉडल में बैटरी मोटर और व्हील ड्राईवर का काफी फर्क दीखता है. बेस मोडल Sierra EV Pure में 63kWh की बैटरी मिलती है वहीँ यह 2 व्हील ड्राईवर होती है. वहीँ टॉप मॉडल की बात करे तो Sierra EV Empowered A तो इसमें 75 kWh की बैटरी लगी हुई है. वहीँ यह आल व्हील ड्राईवर है. ड्राइविंग रेंज भी 665 किलोमीटर होती है. ऊपर युक्त सभी प्राइस एक्स शोरूम प्राइस है.

रफ़्तार इस TATA Sierra EV कार की मात्र 5.8 सेकंड में लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा पर पहुच सकती है. हालाँकि कंपनी तो 660 की ड्राइविंग रेंज क्लेम करती है लेकिन बता दें की रियल वर्ल्ड में मात्र 500 km तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है. इस कार का इंटीरियर और एक्सटेरिअर दोनों ही TATA Sierra के तरह ही रखे गए है. इसके साथ Sierra का क्लासिक सिल्हूट बरकरार है. साथी ही Closed-off बॉडी कलर फ्रंट ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिए गए है. इंफोटेनमेंट में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले दिए गए है. वायरलेस चार्जर से लेकर एयर प्यूरीफायर तक सभी आधुनिक फीचर से लबालब है. बता दें की यह टाटा की 7वीं इलेक्ट्रिक कार है. अभी और भी कार लाइनअप में है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...