हीरो ने अपने Hero Splendor Plus XTEC में अब डिस्क ब्रेक वाली वर्शन लांच कर दिया है. इसमें 3 वैरिएंट में जिसमे डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत सबसे अधिक है. Splendor Plus XTEC Disc एक्स शोरूम प्राइस 84,126 रखी गई है. ये डिस्क ब्रेक हाल ही में लांच हुआ है. पहले इसमें सिर्फ ड्रम ब्रेक आता था. ड्रम के मुकाबले Disc ब्रेक वेरिएंट बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल प्रदान करता है.
रूरल एरिया में इस स्प्लेंडर प्लस के बाइक को काफी पसंद किया जाता है. यह एक इजी टू राइड बाइक है. सभी नए मॉडल इस बाइक के एथेनोल ब्लेंडिंग वाले इंजन के साथ आता है. हीरो कंपनी क्लेम करती है E20 फ्यूल पर यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी. तीन वैरिएंट है पहला Splendor Plus XTEC Drum दूसरा Splendor Plus XTEC 2.0 और तीसरा Splendor Plus XTEC Disc. इन तीनो में 97.2 cc का इंजन है. और ये तीनो भी अधिकतम 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती है.
यह तीनो ही वैरिएंट 4 गियरबॉक्स के साथ आता है. बेस वैरिएंट की कीमत 81,083 है दुसरे वाले वैरिएंट की कीमत 83,214 और टॉप वाले वैरिएंट की कीमत 84,126 है. मतलब यह की जिन लोगो को डिस्क ब्रेक वाले दो पहिया पसंद है वो मात्र 4000 एक्स्ट्रा देकर डिस्क ब्रेक वाले वैरिएंट उपलब्ध कर सकते है. जिन कोगो को रोजाना बाइक की सवारी करनी होती है उनके लिए यह बाइक काफी बड़ा वरदान साबित हो रही है. Hero Splendor Plus देश में सबसे ज्यादा बिका जाने वाला बाइक है. यह किसी भी रास्ते में स्टेबल रहती है. डिस्क ब्रेक के आने से अब बजाज पल्सर और Honda Shine को यह Hero Splendor Plus XTEC बाइक काफी अच्छी टक्कर देने लगा है.