Oppo Reno 16: यह स्मार्टफ़ोन आगामी 2 जुलाई को लांच हो जाएगी. शुरुआत में इस फ़ोन के दो मॉडल लांच होंगे पहला Oppo Reno 16 और दूसरा Oppo Reno 16 C. रिपोर्ट के मुताबिक यह फ़ोन सबसे पहले फ्लिप्कार्ट और अमेज़न दोनों पर बिकने के लिए उपलब्ध होगी.

इस फ़ोन में फीचर काफी अच्छे दिए गए है. बता दें की चीन में इस Reno 16 में MediaTek Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया गया है. लेकिन भारत में बात बदल गई है. भारत में इस फ़ोन को दूसरा प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 के साथ लांच किया जायेगा. Reno सीरीज की यह सबसे लेटेस्ट फोटो होगी. इससे पहले OPPO Reno15 5G, OPPO Reno15 Pro Mini 5G फिर इसका C वैरिएंट और Pro वैरिएंट लेटेस्ट थे. अभी Reno 16 के Pro और Mini लांच होगी की नहीं, इसकी जानकारी नहीं है. Reno 15 सीरीज की कीमत 47,999 से शुरू हो जाती है. और टॉप Pro मॉडल की कीमत 67,999 तक होती है. हालाँकि अभी तक Reno 16 की कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन कुछ वेबसाइट यह दावा कर रहे है की इसकी कीमत 50,000 से 60,000 के बीच हो सकती है. उम्मीद है की इस फ़ोन की पूरी जानकारी 2 जुलाई को आ जाएगी.

पहले के ही तरह यह स्मार्टफ़ोन तीन रंग में उपलब्ध होगी पहला Starry White दूसरा Stellar Purple और तीसरा Twilight Violet. इसके बॉडी की फ़िनिएश भी काफी अच्छी होने वाली है. खबर है की इसके बॉडी की फिनिश Floating 3D Glitter Finish होगी. इसमें SIM Removal Lock की सुविधा भी होगी. फेसलॉक के साथ Oppo लॉक फीचर भी मिलेगा. रियर कैमरा ट्रिपल स्टाइल का होगा. वहीँ फ्रंट सेल्फी कैमरा 50 मेगापिक्सेल का होगा. रियर में भी तीन कैमरा में 50 – 50 करके तीनो कैमरा होंगे.

अभी सिर्फ प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेंगे. अभी RAM और स्टोरेज की कोई जानकारी नहीं है. साथ ही RAM और स्टोरेज के अनुसार वैरिएंट की भी जानकारी नहीं है. बैटरी में 6,700mAh की बैटरी हो सकती है और चार्जर 80W का हो सकता है. यह एक फ़ास्ट चार्जर होगा. लेकिन Pro मॉडल में बैटरी 7,000mAh तक उपलब्ध हो सकती है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...