HAL ने घोषणा की है की वो अपने शेयर धारको को 10 रुपया प्रति शेयर डिविडेंड देगा. इस डिविडेंड की फाइनल मंजूरी भी मिल गई है. बता दें की HAL हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यह कंपनी डिफेन्स सेक्टर की एक सरकारी कंपनी है. वर्तमान में यह कंपनी 4,351 रूपये पर ट्रेड कर रहा है. डिविडेंड अनाउंसमेंट के बावजूद यह कंपनी आखिरी ट्रेडिंग सेशन में 0.41% की गिरावट दर्ज की.
HAL के प्रति शेयर फेस वैल्यू 5 है. और डिविडेंड 10 रुपया दिया जा रहा है. तो इसे 200% डिविडेंड माना जाएगा. इस डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त रखा गया है. इसका मतलब यह हुआ की जिन शेयर धारकों के पास 14 अगस्त तक शेयर उपलब्ध रहेंगे उनको यह 10 रूपया प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा.
इस कंपनी के बारे में बता दें की यह कंपनी अपने शेयर धारकों को पिछले कई वर्षो में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. पिछले 5 वर्षो में यह शेयर लगभग 751.63% का रिटर्न दिया है. वहीँ पिछले तीन वर्षो में यह 129.45% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यह सरकारी कंपनी एरोनॉटिक्स की सबसे दमदार कंपनी है. HAL एक लार्ज कैप कंपनी है जिसकी मार्केट कैप 2,90,984 करोड़ है. वर्तमान में यह कंपनी 4,351 रुपया पर ट्रेड कर रहा है. पिछला 52 वीक लो इसका 3,479 है और हाई 5,065 है. PE लिहाज़ से यह कंपनी यह 32.21 PE पर ट्रेड कर रहा है. यह प्राइस तो अर्निंग इस बात का संकेत है की HAL Share एक फंडामेंटल स्ट्रोंग PSU शेयर है.
फंडामेंटल स्ट्रोंग होने का एक कारण एक और है की इसका आर्डर बुक लभग 2.54 लाख करोड़ का है. मतलब यह की इसका आर्डर बुक भी इसके मार्केट कैप के आसपास है. 10 रूपये का डिविडेंड से शेयर में तेजी आने की उम्मीद लगाई जा रही है. इस कंपनी की Annual General Meeting होने वाली है. इस मीटिंग में डिविडेंड पर फाइनल मुहर लगेगी. उसके बाद शेयर धारकों पर 30 दिनों के भीतर डिविडेंड दे दिया जायेगा.
हालाँकि यह शेयर अभी डाउन ट्रेंड में है. पिछले 5 दिनों में शेयर 4% से अधिक टूटा गया है. 5500 के आसपास इस शेयर का आल टाइम हाई है. ऐसे में यह शेयर अपने हाई से अच्छा खासा गिरावट दिखा चूका है.