TATA Sierra EV पर बड़ा अपडेट आ रहा है. बता दें की कंपनी ने Sierra EV का फुल इंटीरियर टीज़र दिया है. इंटीरियर के अलावा अभी ड्राइविंग रेंज , बैटरी पॉवर जैसी चीजों की डिटेल अभी पूरी नहीं आई है. यह इलेक्ट्रिक कार दो कीमत में आ सकती है. पहला बैटरी के साथ और दूसरा Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प में हो सकती है.
BaaS पूरी की कीमत कम होगी. और फुल बैटरी वाले की कीमत ज्यादा होगी. एक अनुमान के मुताबिक इस TATA Sierra EV की बैटरी 75 kWh तक की हो सकती है. इसमें ड्यूल मोटर और सिंगल मोटर लगे हो सकते है. दोनों ही मोटर लगभग 600 से ज्यादा ड्राइविंग रेज सकते है. हलाकि अभी इसकी ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है. सेफ्टी में 6 एयरबैग हो सकते है. साथ ही 360 कैमरा ओर Level-2 ADAS शामिल है.
अन्य फीचर में Wireless Apple CarPlay, Wireless Android Auto के साथ JBL का 12 स्पीकर मिलेंगे. क्रूज कण्ट्रोल के साथ वायरलेस चार्जर की भी सुविधा उपलब्ध होगी. इसमें दो मोटर की सुविधा मिलने वाली है क्योकि इसमें ड्यूल मोटर में आल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी. पहले वाले TATA सिएरा के तरह इलेक्ट्रिक वाले में भी सनरूफ मिलेगा. टॉप मॉडल में ट्रिपल डैशबोर्ड स्क्रीन मिलेगा. Sierra EV में नया ब्लैक और व्हाइट ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलेगा.
जब TATA Sierra लांच हुई तब लोगो ने उसे काफी पसंद किया था. और लांच के दिन ही कुल 70 हज़ार कार की बुकिंग हो गई थी. ऐसा माना जा रहा है TATA सिएरा इलेक्ट्रिक को भी वही वाली बुकिंग मिलने वाली है.