पिछले 3 महीने से खाड़ी के देशो , अमेरिका और इजराइल में युद्ध चल रहे है. हालाँकि अमेरिका और ईरान बीच युद्ध विराम पर राजी हो गए है. समझौते पर भी हस्ताक्षर हो गए है फिर भी दोनों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागु है. लेकिन बीते दिन खबर आ रही थी की ईरान में कई अमरीकी सेना बेस पर ड्रोन से हमला किया. अब अमेरिका भी चुप बैठने वालों में से नहीं था और अमेरिका ने भी जवाबी हमला किया.
जहाँ तक हर्मुज़ की बात है तो हर्मुज़ स्ट्रेट पर अभी भी फ्री फ्लो आवाजाही नहीं हो रही. लेकिन इसी बीच भारत के लिए खुशखबरी आ रही है की बीते दिन भारत के 9 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित होकर गुजरे है. अमेरिका और ईरान लगातार स्ट्रेट ऑफ़ हर्मुज़ से गुजरने वाले जहाज को निशाना बना रहा है. सीजफायर के बावजूद दोनों मानने को तैयार नहीं है. होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी ठिकानों पर रुक रुक पर हमला हो रहा है. लेकिन भारत के जहाज वहां से सुरक्षित निकल गए है. पिछले 3 दिनों में कुल 9 कार्गो जहाज पर भारत जा तिरंगा लगा था. वे सभी हर्मुज़ से सुरक्षित निकले.
इसके अलावा भारत के 15 और जहाज इंतजार में वह खड़े है. वैसे ईरान और अमेरिका दोनों ने यह आश्वासन दिया है की भारत को तेल और गैस की दिक्कत नहीं होगी. उनसभी 9 जहाजों में कुछ में खाद है और कुछ में तेल और गैस है. अब जैसे जैसे गेहू रबी फसल का समय आ रहा है देश में खाद की बड़ी डिमांड होने वाली है. सरकार लगातार खाद आपूर्ति के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में APJ प्रीति 2 जहाज भी हर्मुज़ पार किया है और इसमें कुल 65,000 टन खाद सामग्री लदा हुआ है.