इसी वर्ष के अप्रैल महीने में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से चालू कर दिया गया. यह एक्सप्रेसवे पिछले कई वर्षो से बन रहा था. यह एक्सप्रेसवे राजधानी दिल्ली को देहरादून से डायरेक्ट जोडती है. लेकिन अब बात यही पर ख़त्म नहीं हो रही क्योकि अब इस एक्सप्रेसवे के मदद से आप डायरेक्ट हरिद्वार भी जा सकते है. जी हाँ दोस्तों दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार कनेक्टिविटी का पूरा रूप मैप तैयार कर लिया गया है.

यह कनेक्टिविटी स्पर टू हरिद्वार परियोजना के तहत किया जा रहा है. इससे रूट कुछ यूँ होगा की हलगोया मुस्तकम से शुरू होगा फिर भड़ेड़ी राजपूताना राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तक के पास पहुचेगा. इस रूट को अगले वर्ष अर्धकुंभ-2027 को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. इस कनेक्टिविटी की कुल लम्बाई लगभग 51 किलोमीटर होगी. अब दिल्ली जैसे शहर से हरिद्वार जाने वालों को शहर में एंट्री नहीं करनी होगी. वे डायरेक्ट हरिद्वार वाले स्पर से जा सकेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस स्पर टू हरिद्वार का 92% तक काम पूरा हो चूका है. इससे हरिद्वार में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी.

जैसा की आपको पता होगा की दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लम्बा है. यह दिल्ली से शुरू होकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड तक जाती है. इसके बन जाने से दिल्ली से देहरादून का समय पहले के मुकाबले 7 घंटे से घटकर 2 से ढाई घंटे तक की रह गई है. दिल्ली में यह अक्षरधाम से चलती है. फिर बागपत बरौत शामली सहारनपुर होते हुए यह देहरादून तक जाती है. इसी बीच में सहारनपुर रूडकी हरिद्वार की कनेक्टिविटी भी मिलती है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...