Bansal Wire Share के प्रमोटर मृणाल मित्तल ने इस स्टॉक में अपना लगभग 3% का स्टेक बेच दिया है. यह पूरा डील 144.7 करोड़ का हुआ. इसके तहत कुल 46.82 लाख शेयर का आदानप्रदान हुआ. जानकारी के मुताबिक इस शेयर को कुल 4 इंस्टिट्यूट ने मिलकर ख़रीदा. पहला HDFC म्यूच्यूअल फण्ड दूसरा इन्वेस्को म्यूच्यूअल फण्ड तीसरा BNP परिबास और चौथा मालाबार इंडिया फण्ड शामिल है.

इस वायर कंपनी का लास्ट ट्रेड में कुछ खास नहीं हुआ. NSE में यह Bansal wire शेयर 314.90 पर बंद हुआ. इसका ओपन प्राइस 321 का था. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 325 का हाई लगाया था. और लो 312.70 का लगाया था. प्रमोटर के द्वारा किये गए बल्क डील के बाद इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद है.

लेकिन पिछले एक वर्ष में यह शेयर ने लगभग 18% का निगेटिव रिजल्ट दिया है. PE की लिहाज़ से यह शेयर 30.63 पर है जो की एक अच्छा फंडामेंटल की कंपनी माना जा रहा है. इस कंपनी का मार्केट कैप लगभग 4,931 करोड़ का है. बल्क डील के बाद अभी भी प्रमोटर के पास 77.99% स्टेक है. इस शेयर में रिटेल इन्वेस्टर की संख्या काफी कम है. मात्र 4.08% रिटेल इन्वेस्टर है. DII इस Bansal Wire Share पर काफी भरोसा जाता रहे है. क्योकि पिछले क्वार्टर के मुकाबले इस क्वार्टर में DII ने अपने होल्डिंग बढ़ा कर 15.67% से 17.06% कर दिया है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...