पिछले महीने ही TATA Punch की लेटेस्ट मॉडल लांच हुई थी. काफी लोगो ने इस कार को पसंद किया है. क्योकि इसकी सेफ्टी रेटिंग और फीचर इस प्राइस सेगमेंट में सबसे शानदार मानी जा रही है. पंच मे कुल 26 वैरिएंट थी. सभी के सभी काफी मजबूत और टिकाऊ कार है. लेकिन अब एक और मॉडल टाटा लेकर आ रही है. उनका नाम है Tata Punch HBX. अब कुल 27वैरिएंट हो जायेंगे. सबसे बेस मॉडल इसका Punch Smart है. इसकी कीमत 5.65 लाख से शुरू हो जाती है और 6.75 लाख तक जाती है. टॉप मॉडल Punch Accomplished Plus (S) की कीमत लगभग 10.60 लाख तक है.

इस नए वाले मॉडल Tata Punch HBX के कीमत की जनकारी अभी TATA ने रिलीज़ नहीं की है. टाटा के ऑफिसियल वेबसाइट और सोशल मीडिया पर Tata Punch HBX की जानकारी थोड़ी-थोड़ी मिलनी शुरू हो गई है. जानकारों का मानना है की यह कार पंच facelift पर आधारित होगी. जो जानकारी मिली है, उससे पता चलता है की टाटा ने इस नए मॉडल में मेकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया है सिर्फ उपरी चेंज किया है. इसमें सभी टायर terrain वाले दिए जायेंगे. साथ ही काले रंग का एलाय व्हील दिया जायेगा. बाकि और भी फीचर की जानकारी अभी आनी बाकि है.

इस पंच का बाहर से लुक काफी रफ होगा. इससे यह काफी एडवेंचर लुक देगा. सभी फीचर और इंटीरियर में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा. केबिन भी स्टैण्डर्ड पंच के तरह ही होगा. इस कार की अभी ज्यादा जानकारी नहीं है. आपको बता दें की वर्तमान में TATA पंच की कीमत 5.65 लाख से 10.60 तक होती है. यह कार पेट्रोल और CNG में उपलब्ध है. CNG वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.75 लाख है. यह कार मैन्युअल और आटोमेटिक दोनों में उपलब्ध है. आटोमेटिक के लिए TATA की Punch Pure Plus मॉडल है. इसकी शुरुआती कीमत 7.60 लाख है.

इन सभी मॉडल में अब एक नया मॉडल Tata Punch HBX जुड़ने वाला है. इसकी लांच की तारीख और कीमत और फीचर की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...