बजाज कंपनी की Triumph Speed 400  के बाद कंपनी ने इसी मॉडल का एक और बाइक लांच किया है. जी हाँ दोस्तों नई लांच में Triumph Speed T4 एक और बाइक आई है. इस न्यू लांच की सबसे खास बात यह है की इसकी इंजन पहले के Speed 400 मॉडल के मुकाबले थोड़ी छोटी है. इसलिए इस T4 का दाम भी कम कर दिया गया है.

 Triumph Speed T4 engine
Triumph Speed T4 engine

सबसे पहले यह जान लीजिये की Triumph Speed T4 में 350cc के इंजन का इस्तेमाल हुआ है. लेकिन इससे पहले वाले Speed 400 में कुल 400 CC का इंजन था. इसलिए ही नए वाले T4 का कीमत भी उससे थोड़ी कम रखी गई है. इस T4 की दिल्ली में कीमत 1.95 लाख है. यह कीमत एक्स शोरूम है. वहीं ओन रोड प्राइस 2.22 लाख के आसपास आ रही है. अगर आप इसे EMI पर खरीदना चाहते है तो मात्र 6400 रुपया प्रति महीने के हिसाब से अपने घर ला सकते है.

इंजन के अलावा इस बाइक में कोई अलग से बदलाव नहीं किया गया है. वही पुराना शानदार प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी होगा. जिसे इस बाइक को डेली इस्तेमाल में ला सकते है. कुछ रिपोर्ट का यह भी मानना है की यह बाइक खरीदने से ग्राहक को GST 2.0 में टैक्स में काफी राहत मिलेगी. इंजन कम होने से कोई ज्यादा फर्क नहीं है. पुराने वाले Speed 400 जैसा ही राइड देता है. लोगो को पता भी नहीं चलेगा की इसकी इंजन 350 cc की है. क्योकि इसमें भी Speed 400 वाला USD फोर्क लगा है. पीछे का मोनोशोक में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. ड्यूल चैनल ABS के साथ आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक लगा है.

Triumph Speed T4
Triumph Speed T4

शानदार फीचर में 6 गियरबॉक्स है साथ ही स्लिप एंड असिस्ट क्लच दी गई है. सीट की ऊंचाई , तेल की टंकी की क्षमता और बाइक की ऊंचाई भी पुराने वाले Speed 400 के तरह ही है. लेकिन आज के लोगो को यह बाइक प्राइस को लेकर लुभा रही है. T4 की कीमत 1,95,000 , Speed 400 की 2,39,000, Scrambler 400 की 2,69,977, Thruxton 400 की 2,76,383 और Scrambler 400 XC 2,96,916 है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...