दिल्ली और हरियाणा के लोगो अक्सर आवागमन के लिए बस का उपयोग करते है. बस का सफ़र काफी थकाऊ भरा होता है. ऐसे में कितना अच्छा न हो की इस रूट पर एक मक्खन के तरह चलने वाली स्मूथ लक्ज़री AC ट्रेन शुरू हो जाएगी. जी हां दोस्तों ऐसा सपना सच होने वाला है क्योकि भारत में अब दूसरी नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी मिल गई है. यह नमो भारत रेल कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर हरियाणा के पानीपत होते हुए करनाल तक जाएगी.

देश का सबसे पहला RRTS नमो भारत दिल्ली और मेरठ के बीच सफलतापूर्वक चल रही है. आपको बता दें की बस से दिल्ली से मेरठ जाने में लगभग 1.5 घंटे का समय लगता है. लेकिन अब RRTS के चलने से आराम से AC में बैठकर मात्र 30 मिनट में दिल्ली से मेरठ जा सकते है. अब देश में दूसरा RRTS को मंजूरी मिलने वाली है. यह रूट होता दिल्ली से पानीपत और करनाल. इस पुरे कॉरिडोर को बनाने में कुल 33,051 करोड़ का खर्च आ सकता है. इसकी सबसे बड़ा फायेदा यह होगा की हरियाणा के दूर दराज में आवागमन आसान हो जाएगी. लोग आसानी से हरियाणा आ और जा पाएंगे.

यह दिल्ली करनाल नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होगी. सबसे खास बात यह है इस जगह सराय काले खां से मेरठ वाली RRTS भी खुलती है. मतलब सराय काले खां स्टेशन के लिए आप दोनों जगह के लिए RRTS ले सकते है. दिल्ली से चलकर यह नमो भारत कुल 11 स्टेशन होते हुए हरियाणा के करनाल जाएगी. दिल्ली में यह सराय काले खां, कश्मीरी गेट, अलीपुर में रुकेगी और हरियाणा में कुंडली, गन्नौर, मुरथल, घरौंडा, करनाल में रुकेगी. यह पूरा सफल सफ़र 90 मिनट का होगा. वैसे बस से जाने में कुल 2 से 3 घंटे का समय लगता है.

यह सफ़र आरामदायक और तेज होगा क्योकि नमो भारत ट्रेन की एवरेज रफ़्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास है. यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो से भी कनेक्टेड होगी. यह पूरा कॉरिडोर एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों तरह से होगा.

RRTS Namo Bharat Corridor
RRTS Namo Bharat Corridor

सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली से कुछ कॉरिडोर और शुरू होने वाली है जैसे दिल्ली–गुरुग्राम–अलवर और नॉएडा वाली कॉरिडोर. वर्तमान में अभी काम शुरू नहीं हुआ है. लेकिन उम्मदी है की इसी वर्ष की आधारशिला रख दी जाएगी.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...