वर्तमान में KTM RC 390 चल रहा है. लेकिन KTM कंपनी इसी का नया मॉडल पर काम शुरू कर दिया है. इस वर्ष तो नहीं बल्कि अगले वर्ष 2027 में यह KTM Next Gen लांच होगा. वर्तमान वाले में कई बदलाव किये जायेंगे. नए युवा के पसंद के अनुसार बाहरी लुक और फीचर जोड़े जा सकते है. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में नए वाले KTM RC में ट्विन सिलिंडर हो सकते है. लांच होने में अभी तो लगभग एक साल का समय है ऐसामाना जा रहा है की NEXT Gen KTM में बड़े बदलाव हो सकते है.

नया वाला KTM Kawasaki Ninja 500 को डायरेक्ट टक्कर दे सकती है. कावासाकी की कीमत लगभग 5.6 लाख है लेकिन KTM RC 390 की कीमत लगभग 3.2 लाख है. लेकिन अब यह बाइक अपडेट होकर आएगी तब देखना है की इसकी कीमत कितनी होती है. Kawasaki Ninja में 451 cc का इंजन है. लेकिन RC में 390 cc का . ऐसा हो सकता है की न्यू वाली KTM में भी 450 cc के आसपास का इंजन हो.
माइलेज KTM RC 29 किलोमीटर प्रति लीटर का देता है और निंजा 26 के आसपास का देता है. लेकिन Next Gen वाले में माइलेज में और सुधार हो सकता है. कुछ रिपोर्ट की माने तो यह Next Gen KTM भारत में लांच नहीं भी हो सकती है. दरअसल यह ग्लोबली लांच नहीं होगी. सिर्फ कुछ गिने चुने देशो में लांच होगी. लेकिन इंजन के बारे में कन्फर्म है की यह ट्विन सिलिंडर का इंजन में आएगी. इस इंजन के साथ बाइक की परफॉरमेंस काफी अच्छी हो जाएगी. बजट इसकी थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
नए बदलाव में इसमें नए तरीके की हेडलाइट हो सकती है. साथ ही पूरी बॉडी इसकी Aerodynamic winglets के साथ आएगी. इसकी डिजाईन को फाइनल कर लिया गया है. और प्रोडक्शन पर काम भी शुरू कर दिया गया है. सबसे पहले इसे ऑस्ट्रिया में लांच किया जा सकता है उसी के साथ इसे यूरोप के कुछ देशो में भी आ सकती है. कुछ यूरोपीय देशो में इसे टेस्टिंग के दौरान रोड पर देखा भी गया है.
बॉडी टाइप इसकी स्पोर्ट्स जैसी होगी और आगे और पीछे दोनों ही डिस्क ब्रेक के साथ आएगी. ABS Dual Channel, ब्लूटूथ, 2 साल की वार्रेंटी के साथ कई न्यू वाली Next Gen KTM आएगी.