वैसे तो देश के कई शहर में Hot Air Balloon सर्विस चल रही है लेकिन अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ने वाला है. यह नाम है देश की राजधानी दिल्ली की. जी हाँ दोस्तों दिल्ली में भी अब हॉट एयर बलून शुरू होने वाली है. पिछले लगभग 1 वर्ष से इस योजना पर विचार विमर्श चल रही थी. लेकिन अब एक फाइनल सहमती बन गई है. सिर्फ इतना ही इस हॉट एयर बलून के लिए तारीख भी निर्धारित कर दी गई है. कुछ ट्रायल भी किये जा चुके है.

सबसे पहले तो यह जानते है की यह सर्विस वर्तमान की किस-किस शहर में चल रहा है. तो आपको बता दें की यह Hot Air Balloon कई शहर में कार्यरत है. इसमें सबसे प्रमुख शहर है राजस्थान की राजधानी जयपुर और दक्षिण भारत की गोवा साथ ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी यह बैलून सर्विस दी जा रही है. अब दिल्ली में भी शुरू की जा रही है. दिल्ली में यह सर्विस का ट्रायल रन DDA – Delhi Development Authority द्वारा किया गया . जानकारी है की यह यमुना के तट बन्सेरा के पास यह पूरा ट्रायल किया गया. सबसे पहली राइड में LG VK Saxena ने हिस्सा लिया.

नवम्बर महीने के 29 नवम्बर से यह शुरू की जा रही है. LG VK Saxena का कहना है की ऊपर से दिल्ली काफी सुन्दर दिखती है. यह एक अच्छा अनुभव होगा. सेफ्टी के दृष्टि से यह काफी सुरक्षित है. बैलून की बात करे तो कुल 4 रस्सी बैलून से बांधे गए है. प्रत्यक रस्सी में लगभग 7 टन भार उठाने की क्षमता है. यह बैलून धरती से लगभग 120 मीटर ऊपर उड़ेगा. जो लोग इसमें यात्रा करेंगे उनको पूरी दिल्ली ऊपर से काफी अच्छी दिखाई देगी. कीमत की बात करे तो 3000 रूपये प्रति व्यक्ति चार्ज होगा. पूरा यात्रा 15 से 20 मिनट की होगी.

इस एयर बैलून से दिल्ली के यमुना किनारे की जगह देख सकेंगे. लोकेशन में सबसे खास होगा दिल्ली का अक्षरधाम , सिग्नेचर ब्रिज के अलावा इंडिया गेट के साइड व्यू भी देख सकते हिया. राष्ट्रपति भवन का कुछ हिस्सा भी दिख सकता है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...