Triumph अपनी 400cc वाली बाइक को घटा कर 350cc वाली बाइक कर रहा है. अब यह 350cc वाली बाइक ज्यादा अफोर्डेबल और वही पुराना वाला परफॉरमेंस दे रहा है. इसी कड़ी में भारत में बीते दिन Triumph Tracker 400 को 350 cc इंजन के साथ लांच कर दियागया है. इससे पहले Triumph बाइक की एंट्री लेवल 400 cc के इंजन वाली थी लेकिन अब 350 से ही शुरू हो रही है.

यह मोटर साइकिल फ्लैट ट्रैक पर काफी अच्छी चलेगी. भले ही इंजन का साइज़ थोडा कम कर दिया गया है लेकिन परफॉरमेंस में कोई कमी नहीं होगी. इसकी प्राइस Speed 400 और Scramble 400 के बीच में रखी गई है. क्योकि Triumph Speed 2.3 लाख की आती है और Scramble 400 2.5 लाख की वहीँ यह Triumph Tracker 400 350cc वाले की प्राइस 2 लाख 40 हज़ार के आसपास रखी गई है. खबर है की यह बाइक कुल 3 कलर में आ रही है. पहला Aluminium Silver Gloss दूसरा रंग Racing Yellow और तीसरा Phantom Black रंग का है. लेकिन कलर कॉम्बिनेशन को लेकर प्राइस में कोई फेर बदल नहीं है.

इस नए बाइक की डिजाईन Triumph’s 400 के अनुरूप रखी गई है. इसकी डिजाईन काफी शानदार और सिंपल रखी गई है. जब कोई इन्सान इसे राइड करता है तो तेल वाली टंकी उसके घुटने तक आती है. इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी बुलेट की तरह 162mm का है. कुल 13 लीटर की टंकी है.

यह बाइक 6 गियरबॉक्स के साथ है. बाइक के इंजन को कम करने का सबसे बड़ा कारण है GST स्लैब में छुट पाना जी हां दोस्तों. आप यह जान लीजिये की जिस बाइक की इंजन 350 cc से ज्यादा उसपर GST का स्लैब 40% वाला अप्लाई होता है और 350cc के कम वाले में 18% का GST लगता है. तो लोगो को यह 350 cc वाला बाइक पहले की तुलना में कम दाम में हो जाता है.

EMI पर खरीदने वाले लोग 8,447 रु. मात्र प्रति महीने के हिसाब से ले सकते है. इसमें फ़िलहाल अभी एक ही वैरिएंट है उसका नाम Tracker 400 Standard है. इसके दोनों आगे पीछे वाले पहिये में डिस्क ब्रेक लगे है. बजाज कंपनी ने दावा किया है की इस बाइक की माइलेज 28 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास हो सकती है. इसकी इंजन BS6 है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...