Overview:

: TATA Tiago का नया वर्शन लांच होने वाला है.
: यह Tiago facelift है इसकी टेस्टिंग शुरू है.
: Facelift के अन्दर और बाहर कई बदलाव होंगे

Tata Tiago की यह facelift वैरिएंट इस कार की सबसे लेटेस्ट वर्शन में से एक है. सबसे पहली यह जान लीजिये की यह कार Tiago सबसे पहले वर्ष 2016 में लांच हुई थी. यह उस वक्त मारुती सुजुकी स्विफ्ट की कम्पटीशन में लाइ गई थी.

उस वक्त से लेकर अब तक टाटा टिएगो कई वैरिएंट ला चुकी है. लेकिन अब कुछ जानकारों का दावा है की टाटा के इस गाड़ी का Tiago facelift वर्शन भी आने वाला है. क्योकि इसे रोड पर टेस्टिंग करते हुए पकड़ी गई है.

वर्ष 2025 जनवरी के बाद इस Tiago की यह सबसे महत्वपूर्ण बदलाव है. इस बार टाटा मोटर्स ने इसमें कई तरह के बदलाव किये है. बाहरी डिजाईन में बदलाव से लेकर कई नए फीचर भी डाले गए है. और इसके कीमत में भी इजाफा किया गया है. यह कार 4.57 लाख से शुरू होकर 7.82 लाख तक के कीमत की है. लेकिन फेसलिफ्ट में कुछ कीमत बढ़ सकती है. टाटा के तरफ से कीमत को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है.

वर्तमान में इस कार में 1199 cc का इंजन होता है लेकिन फेसलिफ्ट में टर्बो इंजन हो सकता है. इसके कम्पटीशन में Hyundai i10 और Maruti Suzuki swift है. i10 और स्विफ्ट में इंजन 1197 cc का है. Tiago Facelift को इसी वर्ष 2026 में सितम्बर महीने के बाद बाज़ार में उतारा जा सकता है. गियर सिस्टम इसमें दोनों है आटोमेटिक और मैन्युअल. यह कार पेट्रोल और CNG पर चलेगी.

सेफ्टी फीचर भी 6 एयरबैग के साथ काफी अच्छो होगी. और 360 कैमरा भी लगे होंगे. इसके अलावा इन्फोतैन्मेंट में Wireless Apple CarPlay और Android Auto होंगे. टायर प्रेसर मोनिटर के साथ क्रूज़ कण्ट्रोल भी होंगे. नए वाले फेसलिफ्ट में 10.25-inch touchscreen होगा.

इससे पहले Tiago में 6 रंग आते थे लेकिन फेसलिफ्ट में कुछ रंग जोड़े जा सकते है. अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. वर्तमान में इस गाड़ी का माइलेज 15 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है. फेसलिफ्ट में भी यही माइलेज होगा. CNG में माइलेज 28 किलोमीटर प्रति KG CNG होगा. यह एक कॉम्पेक्ट सुपर इजी कार होगी. वर्तमान वाले Tiago में 13 वैरिएंट जिसमे CNG और पेट्रोल में उपलब्ध है.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...