Royal Enfield ने Flying Flea S6 में एक और शानदार मॉडल को लांच कर दिया है. वो मॉडल है Royal Enfield Flying Flea C6. इस मॉडल को हाल ही में कंपनी लांच किया है. इसका लुक पुराने ज़माने के रॉयल लुक पर आधार पर रखा गया है. कुछ रिपोर्ट का कहना है की यह बाइक दुसरे विश्व युद्ध के कुछ बाइक से मिलता जुलता है. इस बाइक को शहर के अच्छे रोड के लिए डिजाईन किया गया है. कीमत भी इसकी कुछ खास ज्यादा नहीं है इसकी कीमत है मात्र 2.79 लाख रुपया.
बाज़ार में अभी इस लुक की कोई बाइक नहीं है तो इसका अभी कोई कॉम्पिटिटर भी नहीं है. सबसे खास बात यह है की यह एक इलेक्ट्रिक बाइक है. Flying Flea ब्रांड का यह पहला इलेक्ट्रिक बाइक है. इसकी बॉडी की स्टाइल काफी यूनिक है. लेकिन Royal Enfield कंपनी ने इसे काफी शानदार और मजबूत बनाया है. लोगो को यह एक फ्रेश लुक और फील देगा.
ट्यूबलेस के साथ 90-section आगे और पीछे दी गई है. 19 इंच का एलाय व्हील है. दोनों ही पहिये में डिस्क ब्रेक है. स्विचेबल ABS दिया गया है. साथ में 3 लेवल ट्रैक्शन कण्ट्रोल होगा. 3.5 इंच की TFT टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. वायरलेस चार्ज के साथ फ़ोन कनेक्टिविटी में सभी कुछ दिया गया है. उन सभी में कॉल , नेविगेशन , म्यूजिक और वौइस् असिस्टेंस होगा. साथ ही इसमें किलेस इग्निशन भी मिलेगा. इसमें 5 ड्राइविंग मोड दिया गया है. Eco, Rain, Tour, Performance और Custom ड्राइविंग मोड भी होगा. इसमें लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी कैपेसिटी 3.91kWh की है. एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 152km तक जा सकती है. चार्जिंग मात्र 65 मिनट में 80% हो जाती है. साथ ही स्पीड मात्र 3.7 सेकंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है. इस बाइक की टॉप स्पीड 115 kmph बताई जा रही है.
वर्तमान में इस Royal Enfield Flying Flea C6 को दो कलर के साथ लांच किया गया है पहला Storm Black और Flea Green. और अंत में सबसे खास बात यह है की बैटरी इसमें Battery as a Service (BaaS) मिलेगी. तो फिर इसकी बाइक घटकर 1.99 lakh हो जायेगा.