तो सबसे पहले आपको बताते चले की Infinix Hot 60 5G+ स्मार्ट फोन को 6.7-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। साथ ही इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 700निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है, जिस से आप धुप में भी फोन को आराम से चला सकते है, और ये स्मार्ट फ़ोन Android 15 पर लाया गया है. XOS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसर की बात की जाये तो इस स्मार्ट फ़ोन में आपको MediaTek Dimensity 7020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिस से आपको गेमिंग करते समय काफी स्मूथ फील होने वाला है, क्यों की इसमे आपको गेमिंग मोड भी दिया गया है।

कीमत की बात किया जाये तो आपको इस स्मार्ट फोन की कीमत 10,499 रुपये देखने को मिलेगा, और साथ ही इस रेट में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज देखने को मिलती है। साथ ही ये स्मार्ट फ़ोन आपको चार कलर में देखने को मिलता है, जैसे Shadow Blue, Tundra Green, Caramel Glow और Sleek Black कलर के साथ ये स्मार्ट फ़ोन आपको 5G सपोर्ट के साथ मिलेगा,

बैटरी प्रोफमेंस इस में काफी अच्छी दी गयी है, जिसमे आपको 5,200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलता है, जिसके साथ ही आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग देखने को मिलते है, दमदार चार्जर काफी जल्द फ़ोन को चार्ज करने में मदद करता है, और इसमे आपको लम्बे समय तक बैटरी बैकअप भी देखने को मिलता है, Infinix फ़ोन में आपको एक और चीज देखने को मिलता है, IP64 जो धुल पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह Infinix Hot 60 5G+ स्मार्ट फ़ोन ड्यूल कैमरा लेकर आया है, इस स्मार्ट फोन के बैक पैनल पर डुअल LED रिंग फ्लैश लाइट के साथ 50MP मेन सेंसर दिया गया है, बहुत ही तगड़ी फोटो क्लिक कर के देता है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। और साथ ही एक बात और बता दू आपको की ये स्मार्ट फ़ोन AI फीचर्स के साथ आता है।