भारत में सबसे पहले मुंबई अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होगी. इस मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम काफी तेजी से चल रहा है. इसके अलावा कुल 16 और रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू की जाएगी. उन सभी में से दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से हावड़ा, मुंबई से हैदराबाद और मुंबई से पुणे वाली लाइन सबसे प्रमुख मानी जा रही है. इसके अलावा और भी कई रूट है जिसपर बुलेट ट्रेन चलेगी.

पहले तो बुलेट ट्रेन जापान से लाने की बात चल रही थी. जापान की बुलेट ट्रेन E10 Series Shinkansen की डील हुई है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है की धीरे धीरे भारत अपना ही स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाएगी. भारत की कंपनी BEML सबसे पहले भारत के लिए वन्दे भारत जैसी शानदार ट्रेन बनाई है. इस ट्रेन की अधिकतम रफ़्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. BEML ने आगे का काम शुरू कर दिया है. जानकारी मिल रही है की BEML अब 220 kmph वाली ट्रेन को बना रहा है. यह ट्रेन वर्तमान में भारत की सबसे तेज ट्रेन होगी.

वर्तमान में भारत वन्दे भारत ट्रेन की एवरेज स्पीड 100 kmph के आसपास है. ऐसा इसलिय है की कई जगह पर रेल पटरी और सिग्नल सिस्टम पुराना वाला है. इसलिय यह ट्रेन अपनी पूरी रफ़्तार से नहीं चल पाती है. लेकिन अब एक नए ट्रेन सेट पर काम शुरू कर दिया गया है. वो ट्रेनकी स्पीड होगी 220 kmph. इसके कुल 2 सेट बनाये जायेंगा. इसमें कुल 16 कोच होंगे. इस नए ट्रेन को पूरी तरह से ब्रॉड गेज ट्रैक के लिए बनाया जा रहा है. यह ट्रेन वन्दे भारत से तेज चलेगी. उम्मीद तो यही की जा रही है की यह ट्रेन मुंबई अहमदाबाद वाले कॉरिडोर पर चलाया जाये. इसके बाद रेलवे का लक्ष्य है की 250 kmph वाली ट्रेन बनाने का. यह ट्रेन पूरी तरह से Make in India मतलब स्वदेशी होगी. 220 kmph वाली नई ट्रेन की कुल कीमत 866 करोड़ रुपये आंकी गई है.

इसकी बॉडी स्टील की होगी. यह पूरी तरह से AC चेयर कार होगी. उम्मीद तो यही की जा रही है की अगले वर्ष नहीं तो उससे अगले वर्ष 2028 तक इस ट्रेन को पूरी तरह बना लिया जायेगा.

Madhav, a seasoned journalist with three years of extensive experience in news writing, editing, and reporting, is currently making his mark at newsfatafat.com. His journey in journalism, characterized...