कई वर्षो बाद बजाज ने अपनी सबसे सुपरहिट बाइक पल्सर का एक नया मॉडल लांच कर दिया है. यह बाइक है. Bajaj Pulsar 180. इस बाइक में 178 cc का इंजन लगा है. लगभग 5 नए स्पोर्टी लुक में इस बाइक को लांच किया गया है. पुराने वाले मॉडल में बस थोडा सा नया फीचर और अपडेट डालकर यह बाइक को एक मिडिल क्लास लोगो के लिए बाज़ार में उतार दिया गया है.
Bajaj Pulsar के वर्तमान में कई मॉडल उपलब्ध है. उन सभी में सबसे पहला Pulsar 125 है फिर Pulsar 150, Pulsar 220 और Pulsar NS400. लेकिन अब बाज़ार में एक और मॉडल : Pulsar 180 लांच कर दिया गया है. जो लोग आसपास के इस्तेमाल के लिए अच्छी बाइक खोज रहे है उनके लिए यह बाइक काफी शानदार अनुभव देने वाली है. साथ ही इसकी प्राइस भी नोमिनल ही रखी गई है. मात्र एक लाख 22 हज़ार में यह बाइक घर पर आ जाती है.
इस बाइक में कई ऐसे फीचर दिए गए है जो आज के युवाओं को काफी आकर्षित करते है. जैसे यह बाइक ब्लूटूथ से कनेक्ट हो जाता है. इसका कंसोल LED वाला दिया गया है. फ़ोन का अलर्ट भी बाइक में उपलब्ध मिलेगी. फ़ोन को चार्ज भी कर सकते है. USB टाइप C चार्जर उपलब्ध होगा. इस बाइक में 17 इंच का एलाय व्हील दिया गया है. ट्यूबलेस टायर दिया गया है. दोनों तरफ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिया गया है. इस नए वाले Bajaj Pulsar 180 का डिजाईन लगभग Pulsar 125 और Pulsar 150 से काफी मिलता जुलता है. यह बाइक पुरे 5 साल बाद फिर से री-लांच हो रही है. पहले वाले मॉडल में स्प्लिट सीट थी लेकिन इस बार नए मॉडल में सिंगल सीट दी गई है.

पुरे बाइक में जहाँ भी जरुरत है LED की लाइटिंग दी गई है. 5 गियरबॉक्स मिलते है. सभी मैन्युअल गियर है. इसमें Air-cooled single-cylinder engine मिल रहे है. पल्सर के सभी बाइक के तरह ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm के आसपास दी गई है. 15 लीटर की तेल की टंकी की कैपेसिटी है. इसके अभी एक ही वैरिएंट Pulsar 180 STD बाज़ार में उपलब्ध है जिसकी कीमत लगभग 1.22 लाख है.