इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया। बंगलौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में मुंबई की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। आरसीबी ने 8 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
उसके लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को मैच जीता दिया। इससे पहले मुंबई के लिए सुपर ओवर में कीरोन पोलार्ड ने सुपर ओवर में 5 और हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 1 रन बनाए। रोहित शर्मा को स्ट्राइक नहीं मिली।
मैच में उसके लिए ईशान किशन 58 गेंद पर 99 रनों की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। ईशान किशन ने दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया था। आखिरी गेंद पर उसे 5 रन बनाने थे, लेकिन पोलार्ड चौका ही लगा सके।
इससे पहले बंगलौर के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 गेंद में 54 रन बनाए। फिंच ने 7 चौके और एक छक्के के दम पर 35 गेंद में 52 रन की पारी खेली। एबी डिविलियर्स ने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 24 गेंद में 55 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आईपीएल में अपने 4500 रन भी पूरे कर लिए। शिवम दुबे ने 10 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाए।