बिहार सरकार की ओर से सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन के लिए सीबीआई जाँच की सिफ़ारिश पत्र भेज दी गई है | यह जानकारी देते हुए मुख्य मंत्री नितीश कुमार ने बताया की – “आज सुबह ही हमारे डीजीपी (गुप्तेश्वर पांडेय) से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के पिता Mr K.K Singh से बातचीत हुई है और उन्होंने सीबीआई जाँच के लिए अपनी सहमति दे दी है।”
ये रही सीबीआई जाँच की सिफारिश की कॉपी

मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस के साथ किये गए व्यावहारिक मतभेदों को मद्देनजर देखते हुए यह फैसला लिया गया है | जब पटना पुलिस जाँच के लिए मुंबई पहुची तो ऐसा लगा की दाल में जरुर कुछ काला है | तभी यह फैसला लिया गया है |
सुशांत केस धीरे-धीरे एक राजनैतिक मुद्दा में बदलता दिखाई दे रहा है | अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा था की उनका और उनके परिवार का सुशांत केस से कोई लेना-देना नहीं है |
बता दें की बीते 25 जुलाई को सुशांत के पिता के.के.सिंह ने रिया चक्रबर्ती और कुछ परिवार सदस्यों की खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज कराया था |