उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पूर्वी पंचायत स्थित बलुअर चौर से एक महिला की सिरकटी लाश मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
हत्या की वजह और हत्यारे का अबतक पता नहीं चल पाया है। मृतका की पहचान चांदचौर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी उमेश दास की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव का ही एक युवक शौच के लिए चौर में गया था। इसी क्रम शव देखकर उसने अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार मृतका सीता देवी अपने घर से शौच करने बाहर निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
बलुअर चौर में एक लाश मिलने की खबर पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब जाकर शव की शिनाख्त हुई।